• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / #Mandi : 4 साल पहले जंजैहली में धरने के दौरान हुए आधे केसों को वापिस लें मुख्यमंत्री

#Mandi : 4 साल पहले जंजैहली में धरने के दौरान हुए आधे केसों को वापिस लें मुख्यमंत्री

June 18, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 18 जून : 4 साल पहले एसडीएम कार्यालय जंजैहली को थुनाग में शिफ्ट करने के विरोध में हुए धरने के दौरान 56 लोगों पर किए गए आधे केसों को प्रदेश सरकार ने अभी तक वापस नहीं लिया है। प्रदेश सरकार ने प्रदर्शन करने पर 15 केस बनाए थे जिनमें से 12 केसों को वापस ले लिया गया है। लेकिन तीन अभी भी चले हुए हैं। शनिवार को सीपीआईएम व कांग्रेसी नेताओं संयुक्त प्रेस वार्ता कर इन तीन केसों को भी प्रदेश सरकार से वापस लेने की मांग उठाई है।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव चेतराम ठाकुर ने बताया कि एसडीएम कार्यालय जंजैहली को थुनाग में शिफ्ट करने के विरोध में उन्होंने 52 दिन तक धरना दिया था। इस विरोध के चलते प्रदेश सरकार को झुकना पड़ा था। इसके बाद 12 दिन जंजैहली व 12 दिन चुनाव में थुनाग में कार्यालय खोलने के आदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए थे। 

इस दौरान 56 लोगों पर 15 केस दर्ज किए गए थे। जिनमें से अधिकतर केसों को प्रदेश सरकार ने वापस ले लिया है। किंतु अभी तक कुछ केस उन पर चले हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का साडे 4 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने वाला है। अभी तक जो केस चले हुए हैं वह वापस नहीं लिए गए हैं। चेतराम ठाकुर ने बताया कि इस बाबत में जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक से भी मिले हैं। 

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेसी व सीपीआईएम नेताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह केस जल्द वापस नहीं होते हैं तो वे एक बार फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व अधिकारियों की होगी।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022