• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / शिमला : अग्निपथ’ भर्ती योजना के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, जलाया MOD का पुतला

शिमला : अग्निपथ’ भर्ती योजना के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, जलाया MOD का पुतला

June 18, 2022 by MBM News Network

शिमला, 18 जून : अग्निपथ भर्ती योजना’ के खिलाफ देशभर में विरोध की चिंगारियां आग का रूप ले रही है। हिमाचल प्रदेश में भी ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। कांग्रेस पार्टी ने शिमला में विधानसभा से लेकर DC ऑफिस तक शव यात्रा निकाली व डीसी ऑफिस के बाहर MOD का पुतला भी जलाया। 

इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प भी हो गई। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की व इस योजना को वापिस लेने की जोरदार मांग उठाई। कांग्रेस ने अन्य सभी जिलों में भी ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन किया। 

कांग्रेस प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के करोड़ों युवाओं के साथ धोखा है। देश में 40 फीसदी आबादी युवाओं की है और मोदी सरकार चार साल के लिए रोजगार देकर ताउम्र के लिए उन्हें ठोकरे खाने को मजबूर कर चुकी है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर युवाओं के साथ खड़ी है व इसका जोरदार ढंग से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ वीर भूमि भी कहा जाता है। यहां के अधिकांश गांव से युवा सेना में भर्ती होती है, लेकिन अब उनका सेना में जाने का सपना टूट जाएगा।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022