• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / HP बोर्ड ने जारी किया जमा दो का परीक्षा परिणाम, 93.91% रहा नतीजा

HP बोर्ड ने जारी किया जमा दो का परीक्षा परिणाम, 93.91% रहा नतीजा

June 18, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 18 जून : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HPBOSE) ने जमा दो की परीक्षा का परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम की जानकारी बोर्ड के चेयरमैन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम 93.91% रहा। कुल 87,871 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इनमें भी सरकारी स्कूलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

आर्ट्स की टॉप 10 छात्राएं सरकारी स्कूलों की हैं। पहले स्थान पर 494 अंक हासिल किए हैं। बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक और डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।

 उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए बोर्ड एग्जाम के रोल नंबर व स्कूल कोड की जरूरत होगी। इसके लिए स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड साथ रखें। बोर्ड की ओर से परिणाम टर्म-एक और टर्म-दो की आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर तैयार किए गए हैं।

छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पपर जाएं। अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।

Filed Under: मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022