• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / राहुल गांधी पर कार्रवाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

राहुल गांधी पर कार्रवाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

June 17, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 17 जून : प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के उपर की जा रही कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर गई है। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रीय नेताओं सोनिया गांधी व राहुल गांधी की गई कार्यवाही राजनीति से प्रेरित है और यह सब केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। शुक्रवार को मंडी जिला में भी कांग्रेसी नेताओं ने सड़कों पर उतकर मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

 इस मौके पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का भी विरोध किया। कांग्रेस का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना की घोषणा कर लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार के घिरी हुई है। यदि इस भ्रष्टाचार पर कोई आवाज उठाता है, तो भाजपा नेता उस व्यक्ति पर ईडी और सीबीआई की जांच बिठा देते हैं। इससे पहले भी भाजपा की केंद्र सरकार ने कांग्रेस के कई नेताओं पर झूठे केस बनाए है।

 इस मौके पर कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव केशव नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने बयानबाजी कर देश का शर्मसार किया है, और अब इस मुद्दे लोगों का ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर की गई कार्यवाही राजनीति से प्रेरित है, और उनके नेताओं बिना किसी वजह से तंग किया जा रहा है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022