• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / धर्मशाला : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी गरिमापूर्ण विदाई 

धर्मशाला : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी गरिमापूर्ण विदाई 

June 17, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 17 जून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे पर गरिमापूर्ण विदाई दी। 

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मुख्य सचिवों के सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए धर्मशाला के दो दिवसीय दौरे पर थे।

Filed Under: कांगड़ा, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022