चंडीगढ़,17 जून : सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में प्रवेश करते ही हरेक शख्स के जहन में में एलांते मॉल (Elante Mall) जाने की इच्छा होती है। मॉल के वजूद में आने के बाद सेक्टर-17 की चमक भी फीकी पड़ गई थी। अफसोस इस बात का है कि इस बार शानदार मॉल कथित रूप से घटिया खाने को लेकर चर्चा में है।
आरोप है कि मॉल के सागर रतन फ़ूड जॉइंट में घटिया किस्म के छोले भटूरे परोसे गए। भटूरे में छिपकली मिलने से बवाल मच गया। घटना 14 जून की है। घटना से जुड़ा 24 सेकंड का वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया गया है।
मामला उजागर होने के बाद चंडीगढ़ के खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने “सागर रतन आउटलेट” (Sagar Ratan Outlet) का दौरा किया, साथ ही सैंपल भी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। 15 दिन के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में यह दावा किया गया था कि भटूरे के अंदर छिपकली (Lizard) का बच्चा बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। यूजर ने लिखा कि मॉल के सागर रतनपुर फ़ूड जॉइंट (Sagar Ratan Food Joint) में एक भयानक अनुभव सामने आया। भटूरे के भीतर मरी छिपकली पाई गई। इसके बाद उनके होश उड़ गए थे। इसकी शिकायत डीजीपी को की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 66 वर्षीय डॉ जे के बंसल अपनी पत्नी सरिता के साथ मॉल में शॉपिंग के मकसद से गए थे, इसी दौरान उन्होंने खाना खाने के लिए सागर रतन फ़ूड जॉइंट को चुना था। चना भटूरा का आर्डर किया गया था, लेकिन उस समय होश उड़ गए जब देखा चना-भटूरा में छिपकली है। इसकी शिकायत मैनेजर से की गई तो उसने ₹200 लौटाने की पेशकश की।
उधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद मॉल के प्रवक्ता ने घटना पर पर खेद व्यक्त किया है। कुल मिलाकर एलांते मॉल खासी चर्चा में है। बता दे कि कुछ समय पहले एलांते मॉल का नाम बदलकर नेक्सस एलांते (Nexus Elante Mall) किया गया है।