• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / बिलासपुर : युवा विरोधी अग्निपथ योजना को वापिस नहीं लिया तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस : बंबर ठाकुर

बिलासपुर : युवा विरोधी अग्निपथ योजना को वापिस नहीं लिया तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस : बंबर ठाकुर

June 17, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 17 जून : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं बिलासपुर सदर चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर युवा हितों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार ने युवा विरोधी अग्निपथ योजना को वापिस नहीं लिया तो कांग्रेस सडकों पर उतरेगी। तथा पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएगी। युवा विरोधी नीति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह यहां पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि किसान विरोधी बिल के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने दूसरी ऐसी योजना लांच की है जिसका लांच करते चौतरफा विरोध शुरू हो गया। बल्कि अब देश में लगभग 66 युवाओं को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस योजना को शानदार करार दे रहे है। जबकि यह योजना देश की सुरक्षा की दृष्टि से भी सही नहीं है।

वहीं इस योजना के तहत जो भी युवा चार वर्ष के बाद रिटायर होगा। व बिना पेंशन के घर लौटेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन के बाद तीनों काले कानूनों को लेकर माफी मांगी थी। इस योजना को लेकर भी माफी मांग लेनी चाहिए। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर ईडी के माध्यम से जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में वनों में पेड़ों का अवैध कटान हुआ है लेकिन सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से इस मामले को चार्जशीट में शामिल करने का आरोप लगाया है। इस अवसर पर अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। इस अवसर कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद सुभाष ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष देशराज ठाकुर, नरेश ठाकुर, नईम मुहम्मद व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022