• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / चंबा / पेयजल पाइप लाइन को ठीक करते पहाड़ी से गिरे पत्थर, 52 वर्षीय फीटर की मौत 

पेयजल पाइप लाइन को ठीक करते पहाड़ी से गिरे पत्थर, 52 वर्षीय फीटर की मौत 

June 16, 2022 by MBM News Network

चंबा, 16 जून : जिला में पेयजल लाइन को दुरुस्त कर रहे जल शक्ति विभाग के फीटर की पत्थर लगने से मौत हो गई। फीटर की पहचान प्यार सिंह (52) पुत्र चतरो राम, निवासी गांव टिपरा साच पंचायत के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

Demo Pic

जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन तो दुरुस्त कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर आकर उन पर गिर गए। जिसमें से एक पत्थर प्यार सिंह को लगा और उनके दोनों साथियों को भी चोटें आई है। गंभीर अवस्था में प्यार सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं उनके दो अन्य साथियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। 

Filed Under: चंबा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022