• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नाहन से दिल्ली का सफर हो सकता है सुहावना, पहुंची दो नई बसें  

नाहन से दिल्ली का सफर हो सकता है सुहावना, पहुंची दो नई बसें  

June 17, 2022 by MBM News Network

नाहन, 17 जून : ट्रेन पर सफर करने के बाद हिमाचल पहुंची एचआरटीसी (HRTC) की नई बसों की खेप में से नाहन डिपो के हिस्से में दो बसें आई हैं। ये बसे चंद रोज पहले पहुंच गई थी। वीरवार को इन बसों की पासिंग की गई है। चूंकि इन बसों में जीपीआरएस (GPRS) सिस्टम इंस्टॉल हुआ है। लिहाजा बसों की पार्किंग में एक-दो दिन का वक्त लग गया है।

यह बताया जा रहा है कि नई बसों का इस्तेमाल लॉन्ग रूट पर ही होगा। फिलहाल दिल्ली व मणिकर्ण रूटों पर इन बसों को चलाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इन बसों में कई खूबिया हैं। यात्रियों में भी इन बसों में सफर करने को लेकर काफी जिज्ञासा है।

गौरतलब है कि ये बसे बेंगलुरु से मालवाहक ट्रेन में चंडीगढ़ तक पहुंची थी। इसके बाद इन्हें नालागढ़ वर्कशॉप ले जाया गया, जहां निरीक्षण के बाद निगम के डिपो को आवंटित कर दिया गया है।

नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने पुष्टि करते हुए कहा कि दो बसे मिली है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इन बसों को लॉन्ग रूट पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस में सीसी कैमरे के अलावा सुरक्षा की दृष्टि से कई कदम उठाए गए हैं। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022