• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / बकरियां चराते समय भालू के हमले से व्यक्ति को गंभीर चोटें 

बकरियां चराते समय भालू के हमले से व्यक्ति को गंभीर चोटें 

June 16, 2022 by MBM News Network

जोगिंद्रनगर/ लक्की शर्मा : मंडी जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के छाम्ब गांव में भालू द्वारा व्यक्ति को घायल करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से कुछ दूरी पर बकरियां चराते समय नाले में पत्थर पर बैठा था। इसी दौरान अचानक भालू ने पीछे से व्यक्ति पर हमला कर दिया। 

भालू के हमले से उसकी टांग, बाजू और सिर में काफ़ी गहरी खरोंचें आई है। हमला होते ही युवक ने शोर मचाया, जिस पर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर को रैफर कर दिया है। 

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022