• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हिमाचल में निजी बस व टिप्पर में जबरदस्त भिड़ंत, 12 घायल

हिमाचल में निजी बस व टिप्पर में जबरदस्त भिड़ंत, 12 घायल

June 16, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 16 जून : जोगेंद्रनगर उपमंडल के लडभडोल क्षेत्र में तैण के पास निजी बस और टिप्पर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में टिप्पर चालक सहित बस में बैठे 12 सवारियां भी घायल हुई है। घटना वीरवार दोपहर की 1 बजे के करीब बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजी बस बैजनाथ से सांडापतन की ओर जा रही थी। तैण के पास बस और टिपर में अचानक जबदस्त भिडंत हो गई। भिड़ंत में टिप्पर चालक सहित बस में मौजूद कई सवारियां घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत प्रभाव से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लडभडोल लाया गया।

लडभडोल अस्पताल में तैनात डॉक्टर अदिति अवस्थी ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल सभी लोग उटपुर और सांडापटन के ही रहने वाले है, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

वहीं, अस्पताल पहुंचकर लडभडोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने घायलों का हाल चाल भी जाना। घटना की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022