• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / खेलकूद / ट्रांसगिरि की बेटी ने हैंडबॉल के खेल में भरी लंबी उड़ान, अब दिखाएगी ‘Greece’ में जौहर   

ट्रांसगिरि की बेटी ने हैंडबॉल के खेल में भरी लंबी उड़ान, अब दिखाएगी ‘Greece’ में जौहर   

June 17, 2022 by MBM News Network

नाहन, 17 जून: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के ट्रांसगिरि की बेटियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी (National and International Women’s Kabaddi) में अपना जलवा दिखा चुकी है। सिरमौर के कफोटा की बेटी अंजली ठाकुर अंतरराष्ट्रीय महिला यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप (International Women’s Youth Beach Handball Championship) में हिस्सा लेने मंगलवार को रवाना हुई है।

भारतीय टीम ग्रीस (Greece) में चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम की सदस्य अंजली गिरिपार क्षेत्र के कफोटा उपमंडल के मस्तभोज क्षेत्र के पभार गांव की रहने वाली हैं। बता दें कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय पभार में हैंडबॉल खेल का मैदान तक नहीं था। बावजूद इसके अंजली ने अपने सपनों को पंख दिए हैं।    

बता दें कि यूथ बीच हैंडबाल विश्व कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हिमाचल की अंजली को सौंपी गई है। 

बिलासपुर के हैंडबॉल कोच चन्दन सिंह ठाकुर (Handball Coach Chandan Singh Thakur)ने मीडिया को बताया कि 14 से 19 जून ग्रीस इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उधर, अंजली के नेशनल टीम में चयन से पैतृक इलाके सहित सिरमौर में खुशी का माहौल है।    

 ग्राम पंचायत जामना के प्रधान सुरेश कुमार ने अंजली की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी। बता दें कि इससे पहले अंजली यूथ एशियन चैंपियनशिप (Youth Asian Championship) में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। खास बात ये भी है कि पंचकूला में आयोजित ” खेलो इंडिया” में भी अंजली ने हिमाचल टीम के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया था।  

Filed Under: खेलकूद, युवा, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022