• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / कांग्रेस अध्यक्षा ने भाजपा सरकार पर जमकर कसे तंज, आप को भी लिया लपेटे में

कांग्रेस अध्यक्षा ने भाजपा सरकार पर जमकर कसे तंज, आप को भी लिया लपेटे में

June 15, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 15 जून : बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया, सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरों को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। बदले में प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता को कुछ भी नहीं दिया। मात्र केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करके वापस चले गए। 
उन्होंने कहा कि यह सभी योजनाएं, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री ने किया वह पहले भी कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई गई, जिसमें इंदिरा गांधी आवास योजना, राजीव गांधी आवास योजना के तहत भी हजारों लोगों को घर बना कर दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के 5 साल पिछली कांग्रेस सरकार के द्वारा शुरू किए गए कार्यों का उद्घाटन करने में गुजर गए, जबकि भाजपा सरकार ने इस बार कोई भी अहम विकास कार्य नहीं किया। प्रतिभा सिंह भी कहा कि बिलासपुर का एम्स हॉस्पिटल में पिछली कांग्रेस सरकार की देन है। 

File Photo

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में उस समय की सरकार ने हिमाचल में खोलने की घोषणा की थी। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कैबिनेट ने लिया फैसला किया था कि एम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में ही खुलेगा।    

भाजपा के लोग इसका श्रेय जेपी नड्डा को देते रहते हैं, जो तथ्य हीन है

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सत्तारूढ़ होने के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में  सत्तारूढ़ होने के ख्वाब बनाए हैं, लेकिन यह ख्वाब, ख्वाब ही रह जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद पंजाब में गुंडागर्दी बढ़ी है, लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं। लोगों का जीना दूभर हो चुका है। इससे हिमाचल के लोगों ने भी सबक लिया है और हिमाचल में अब आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह हर जिला में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रही हैं, ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी दमखम के साथ मैदान में उतर सके और फिर से प्रदेश में सत्तारूढ़ हो सके। 

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022