• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / राजगढ़ : खाई में लुढ़की ऑल्टो कार, दो गंभीर घायल IGMC रैफर 

राजगढ़ : खाई में लुढ़की ऑल्टो कार, दो गंभीर घायल IGMC रैफर 

June 15, 2022 by MBM News Network

नाहन, 15 जून : राजगढ़ उपमंडल में कार के खाई में गिरने से दो व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। हादसा बुधवार तड़के पेश आया। पुलिस चौकी पझौता शिलाबाग के तहत बासाधार-भड़ोली मार्ग पर जुगड़ मोड़ के पास एक मारुति कार अल्टो (HP16A-2797) अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई।

हादसे में आशीष पुत्र सुनील कुमार (23) व मनीष कुमार (34) पुत्र रणजीत सिंह निवासी शिरगुली तहसील राजगढ़ सवार थे। कार को 23 वर्षीय आशीष चला रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया। यहां से उन्हें गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया।

राजगढ़ पुलिस थाना में महेन्द्र सिंह पुत्र सीताराम ग्राम मोंड डाकघर भड़ोली की  शिकायत पर गाड़ी चालक आशीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022