• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / #Kullu : सतलुज में गिरा टिप्पर, दो के लापता होने की आशंका 

#Kullu : सतलुज में गिरा टिप्पर, दो के लापता होने की आशंका 

June 15, 2022 by MBM News Network

कुल्लू, 15 जून : कुल्लू जनपद के आनी से करीब 15 किलोमीटर दूर एनएच-305 में छांवटी के पास एक टिप्पर सतलुज नदी में जा गिरा है। हादसे में दो लोगों के लापता होने की सूचना है। हालांकि टिप्पर का एक छोटा सा हिस्सा नदी में दिखाई दे रहा है, जिसे बाहर निकालने के लिए एलएनटी मशीन को मौके पर पहुंचाया गया है।

टिप्पर को नदी से बाहर निकालने का कार्य चला हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह के समय हुआ बताया जा रहा है, लेकिन इसकी सूचना काफी देरी के बाद प्रशासन व  पुलिस को लगी, जिसके बाद टिप्पर को नदी से बाहर निकालने का कार्य तेज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार घटना कैसे हुई और इसमें कितने लोग सवार थे, इस बात को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Filed Under: कुल्लू, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022