• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / #कुल्लू : डोभी में पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, पर्यटक व पायलट दोनों की मौत

#कुल्लू : डोभी में पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, पर्यटक व पायलट दोनों की मौत

June 15, 2022 by MBM News Network

कुल्लू, 15 जून : जनपद के डाेभी पैराग्लाइडिंग साईट पर एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें पर्यटक व पायलट दोनों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार डोभी पैराग्लाईडिंग साइट पर पहाड़ी से जैसे ही पायलट ने पर्यटक के साथ टेकऑफ किया तो कुछ ही दूर  पैराग्लाइडर में तकनीकी खराबी आ गई।   

दुर्घटनाग्रस्त पैराग्लाइडर में पर्यटक और पायलट दोनों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे में गंभीर घायल पायलट किशन गोपाल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पहुंचाया गया था, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि मृतक पर्यटक की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी  21 वर्षीय आदित्य  के तौर पर हुई है।

उधर हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

Filed Under: कुल्लू, दुर्घटनाएं, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, kullu news



Copyright © 2022