• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / कांगड़ा : पेट्रोल पंप खुलवाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, 6 के खिलाफ F.I.R 

कांगड़ा : पेट्रोल पंप खुलवाने का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, 6 के खिलाफ F.I.R 

June 15, 2022 by MBM News Network

कांगड़ा, आशीष शर्मा : जनपद में देहरा के अंतर्गत पड़ने वाले गांव हार मिटा में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति 30 लाख की ठगी का शिकार हुआ है। जानकारी के अनुसार दौलत सिंह और रणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी कर्म सिंह, साहिल, सुरेंद्र, अनिल और एसके सरफराज ने उनसे पेट्रोल पंप की डीलरशिप दिलवाने की बात कही। 

कर्म सिंह ने उनसे कहा कि उसे इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप खोलने के लिए आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से नियुक्त किया गया है। उसने पीड़ित से कहा कि वह अपने इलाके में पेट्रोल पंप खुलवा सकता है और अधिक मुनाफा कमा सकता है। पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए वह उसे लाइसेंस प्रदान करवा सकता है।

आरोपी को पीड़ित व्यक्ति काफी समय से जानता था जिसके चलते उसने उस पर विश्वास कर लिया और सभी दस्तावेज उसे दे दिए। इस दौरान आरोपियों ने करीब 30 लाख रुपये हड़प लिए। काफी समय तक जब पेट्रोल पंप स्थापित नहीं हुआ तो आरोपी उसके साथ आनाकानी करने लगे। इस पर शिकायतकर्ताओं को शक हुआ और इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 

थाना प्रभारी देहरा कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022