• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / #Bilaspur : पहले हादसे में बाइक सवार जख्मी, दूसरे में राहगीर को टक्कर 

#Bilaspur : पहले हादसे में बाइक सवार जख्मी, दूसरे में राहगीर को टक्कर 

June 15, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर,15 जून : जनपद में दो अलग- अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं सामने आई है। पुलिस थाना बरमाणा के तहत जुखाला में तेज रफ्तार बाइक सवार ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों को चोटें आई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कार चालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह जुखाला में मोटर मकैनिक का काम करता है। रात करीब दस बजे अपनी कार (HP-09C-8367)  को लेकर दुकान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ़्तार बाइक सवार ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Demo Pic

वहीं, दूसरी जगह पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कार चालक ने कुठेड़ा में राहगीर को टक्कर मारी है। जिसमें राहगीर घायल हो गया व कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल राहगीर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया व हादसे की सूचना दी।

मौके पर मौजूद दुकानदार ने कार का नंबर नोट किया व पुलिस को इसके बारे में बताया। घायल राहगीर की पहचान प्रेम सिंह बताई गई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

About सुनील ठाकुर

Filed Under: दुर्घटनाएं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022