• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / #Bilaspur : बीमार पति का हालचाल पूछ घर लौट रही महिला की गिरने से मौत 

#Bilaspur : बीमार पति का हालचाल पूछ घर लौट रही महिला की गिरने से मौत 

June 15, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 15 जून : जनपद में पुलिस थाना घुमारवीं के तहत महिला की डंगे से गिरकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार डैहर अस्पताल में महिला अपने पति का हालचाल पूछकर गांव ननावां वापस आ रही थी। 

इसी दौरान रास्ते में अचानक पैर फिसलने के कारण महिला डंगे से गिर पड़ी। हादसे में महिला के सिर पर गहरी चोटें आई थी। जिस पर महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

महिला की पहचान निर्मला देवी पत्नी राजकुमार गांव ननावां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022