• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / चंडीगढ़ में NEET की तैयारी कर रही हिमाचल की 19 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड

चंडीगढ़ में NEET की तैयारी कर रही हिमाचल की 19 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड

June 15, 2022 by MBM News Network

धर्मशाला, 15 जून : जनपद की 19 वर्षीय युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती (शगुन) चंडीगढ़ (Chandigarh) में नीट (NEET) की तैयारी कर रही थी व सेक्टर-45 में मकान में रहती थी। युवती के माता-पिता कांगड़ा अपने घर गए हुए थे व भाई कॉल सेंटर में ड्यूटी के लिए गया था। 

Demo Pic

             इसी दौरान छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड (Suicide) कर लिया। मंगलवार को युवती के कॉल (Call) न उठाने पर उसके चाचा-चाची को देर रात घटना का पता चला। जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम (Police Control Room) और परिजनों को सूचित किया। 

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान शगुन (19) हारसीपत्तन, कांगड़ा के रूप में हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Input Credit :- News18 Himachal

Filed Under: कांगड़ा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chandigarh News, Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022