• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / चंडीगढ़-मनाली NH पर 4 घंटे जाम में फंसे पूर्व CPS व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी 

चंडीगढ़-मनाली NH पर 4 घंटे जाम में फंसे पूर्व CPS व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी 

June 15, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 15 जून : प्रदेश सरकार हिमाचल में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को टूरिस्ट सीजन में बेहतर सुविधाएं देने के वादे करती हैं। लेकिन आम तौर पर हर रोज एनएच 205 चंडीगढ़ मनाली पर वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण जाम लगना आम बात हो गई है। जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के अलावा आम लोगों को भी परेशान होना पड रहा है। 

इसी के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी भी दिल्ली से बिलासपुर वापस लौटते समय स्वारघाट से लेकर बिलासपुर तक जगह-जगह लगने वाले जाम का शिकार हो गए। उन्हें स्वारघाट से बिलासपुर पहुंचने में लगभग चार घंटे का समय लगा। उन्होंने नौणी पहुंचने पर एसपी को फोन कर जाम खुलवाया। उसके बाद जाम से थोड़ी राहत मिली। 

पूर्व सीपीएस सचिव एवं कांग्रेस राष्ट्रीय राजेश धर्माणी ने कहा किगर्मियोंके टूरिस्ट सीजन में सरकार को इस तरह की समस्या से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी करनी चाहिए। क्योंकि इन दिनों में भारी संख्या में टूरिस्ट के आने व एनएच पर टारिंग होने से जाम लग रहा है। जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के अलावा आम लोगों को भी परेशान होना पड रहा है। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए एनएच पर अतिरिक्त पुलिस नियुक्त करने की मांग की है।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022