नाहन, 14 जून: राज्य विद्युत बोर्ड ने सराहां व बागथन फीडर में मरम्मत के मकसद से 15 जून 2022 को पावर कट का निर्णय लिया है। इसमें बुश कटिंग का कार्य भी किया जाना है। इस कारण सुरला, चासी, धारक्यारी, विक्रम कैसल, जमटा, पंजाहल, नैहलीधीड़ा व धगेड़ा इत्यादि में विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। ये जानकारी विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता ने दी है।
बता दें कि नाहन शहर में पहले 13 जून को पावर कट रखने का निर्णय लिया गया था, इसे प्रशासन ने स्थगित करवा दिया था। फिर बोर्ड के मुख्यालय स्तर पर 14 जून का पावर कट रद्द ही कर दिया गया। बोर्ड से जुडे़ सूत्र बताते हैं कि शहर की बिजली लाइनांे की मरम्मत बेहद ही जरूरी है। फिलहाल बोर्ड पावर कट लेने की स्थिति में नहीं आ रहा है।