• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / #Nahan: आशुतोष गुप्ता बने सहकार भारती इकाई के सदस्यता प्रमुख, अर्चना सैनी को महिला…

#Nahan: आशुतोष गुप्ता बने सहकार भारती इकाई के सदस्यता प्रमुख, अर्चना सैनी को महिला…

June 14, 2022 by MBM News Network

नाहन, 14 जून : मंगलवार को नाहन में सहकार भारती सिरमौर की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को प्रान्त संगठन प्रमुख डॉ. विवेक ज्योति और प्रान्त अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल ने विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने संगठन के सामाजिक कार्यों और संगठन की कार्यशैली की जानकारी सहकार बंधुओं को दी।

उन्होंने सहकारी संस्थाओं के विभिन्न प्रकल्प चलाकर समाज सेवा करने के लिए योजना बनाने पर बल दिया। प्रदेश में सहकारिता से सम्बन्धित कानूनी पहलुओं पर चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर होटल कारोबारी आशुतोष गुप्ता ने सहकारिता विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। बैठक में सिरमौर में सहकार भारती का सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। यह अभियान 15 जुलाई, 2022 तक चलेगा।

इस कार्य हेतु आशुतोष गुप्ता को सदस्यता प्रमुख और अरविंद, राकेश खन्ना, देवेंद्र वर्मा और अशरफ अली को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। महिला वर्ग में सदस्यता को विशेष ध्यान देने के लिए अर्चना सैनी को महिला सदस्यता प्रमुख व किरण कुमारी को सह सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया गया।

बैठक में सहकार भारती संगठन के विस्तार के लिए विनीत अग्रवाल को सयोंजक, पंकज अग्रवाल और देव दत चौधरी को सह सयोंजक का दायित्व दिया गया। अमन गुप्ता ज़िला विधि प्रकोष्ठ प्रमुख व अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सदस्यता के उपरान्त जिले में सदस्यता सम्मेलन व अभ्यास वर्ग करने का निर्णय किया गया।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022