• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / शिलाई हाईवे पर खाई में गिरी कार, 15 साल की किशोरी की मौत, तीन जख्मी

शिलाई हाईवे पर खाई में गिरी कार, 15 साल की किशोरी की मौत, तीन जख्मी

June 14, 2022 by MBM News Network

नाहन,14 जून : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। चंद रोज पहले ही  बोगधार, राजगढ़, सराहां व कालाअंब में चार हादसों में 6 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इसमें दो सगे भाइयों की दुखद मौत की भी खबर आई थी। 

ताजा घटनाक्रम में पांवटा साहिब -शिलाई हाईवे पर टिंबी के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। हादसे में 15 साल की युवती की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार शिलाई की तरफ जा रही थी। टिंबी से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंचते ही कार चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को खाई से निकाला।

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने 15 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। इस सप्ताह की बात की जाए तो सिरमौर में ये सड़क हादसे की पांचवी घटना है जिसमें मरने वालों की संख्या 7 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या डेढ़ दर्जन के आसपास है। 

मृतक किशोरी की पहचान 15 वर्षीय अंशु पुत्री जगपाल निवासी गंगटोली के तौर पर हुई है। घायलों में 38 वर्षीय चालक कमलेश, 17 वर्षीय सचिन पुत्र प्रदीप, 18 वर्षीय यशपाल पुत्र चमेल सिंह, 19 वर्षीय मंजू पुत्री कुंदन सिंह के तौर पर की गई है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022