• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / शिमला में पानी के बाद पेट्रोल डीजल का संकट, लोग परेशान

शिमला में पानी के बाद पेट्रोल डीजल का संकट, लोग परेशान

June 14, 2022 by MBM News Network

शिमला, 14 जून : हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल व डीजल का संकट पैदा हो गया है। पेट्रोल पंप पर आपूर्ति कम हो रही है, जबकि मांग ज्यादा है। तेल कंपनियों की तरफ से आपूर्ति कम करने से राजधानी शिमला में कई जगह पेट्रोल की कमी हो गई है। पानी के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल का भी संकट पैदा हो गया है। कई पंप पर तीसरे दिन पेट्रोल का टैंकर मिल रहा है। 

राजधानी शिमला में भी पेट्रोल की आपूर्ति तीसरे दिन हो रही है। ऐसे में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों रोजाना हजारों पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। पेट्रोल कम मिलने से पर्यटक व स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। शिमला के विकासनगर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन से पेट्रोल की काफी दिक्कत है। 

कंपनी की ओर से तीसरे दिन सप्लाई की जा रही है, जिससे सप्लाई मिलने में दिक्कत बढ़ गई है। उनके मुताबिक तेल कंपनियों को घाटा पड़ रहा है, जिसकी वजह से तेल कंपनियां तेल की राशनिंग कर रही है। वाहन चालक मांग से कम तेल भर रहे है, ताकि सभी को तेल मिल सके। लेकिन दोपहर तक में ही डीजल, पेट्रोल खत्म हो रहा है। 

उधर, वाहन चालकों का कहना है कि कई पेट्रोल पंप में घूमने के बाद ही तेल मिल पा रहा है। 

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022