• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, यहां सिक्योरिटी गार्ड के भरे जायेंगे 200 पद 

युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, यहां सिक्योरिटी गार्ड के भरे जायेंगे 200 पद 

June 14, 2022 by MBM News Network

कागड़ा/आशीष शर्मा : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी कि सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजन्स सर्विसेज़ (इण्डिया) लिमिटेड के पद को भरने जा रही है। इन पदों के लिए आरटीए जहबोला, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाओं के लिए 200 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए है।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है। कंपनी द्वारा दिन के 8 घंटे के लिए वेतनमान 12500 रुपए और 12 घंटे के लिए 16000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा, जिसमें ईएसआई, इपीएफ व अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी और कार्यस्थल हिमाचल व पंजाब रहेगा।

  उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 16 जून, 2022 को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 17 जून को उप रोजगार कार्यालय बाबा बड़ोह और 18 जून, 2022 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में प्रातः 10.30 बजे उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार लिए जायेंगे। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022