• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / #HP : एम्स परिसर में सिक्योरिटी गार्ड व स्थानीय लोगों ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, ये वजह… 

#HP : एम्स परिसर में सिक्योरिटी गार्ड व स्थानीय लोगों ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, ये वजह… 

June 13, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर,13 जून : जनपद के कोठीपुरा में स्थित एम्स के परिसर में सिक्योरिटी गार्ड्स व स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर गेट बंद कर हड़ताल कर दी। इस दौरान अव्यवस्थाओं का एम्स में आलम पसर गया।

हड़ताल में सिक्योरिटी गार्ड्स व स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर शामिल हैं। प्रदेश सरकार व एम्स प्रबन्धन के विरुद्ध हड़ताल पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड्स व स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रशासन के हस्तक्षेप के उपरान्त हड़तालियों ने गेट खोला। 

हालांकि हड़तालियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। मामले को सुलझाने की दृष्टि से प्रशासन ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों नेताओ को सायंकाल वार्ता के प्रति बुलाया है। सिक्योरिटी गार्ड्स के एम्स प्रबन्धन पर आरोप लगाया है कि एक-एक करके पूर्व में लगे सिक्योरिटी गार्ड्स को निकालकर बाहरी लोगों को बैक डोर से नौकरी पर लगाया जा रहा है। 

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि एम्स प्रबन्धन ने उनकी मूलभूत सुविधाओं का कोई ध्यान नहीं रखा है। प्रदेश सरकार के पास बार-बार आग्रह करने के उपरांत भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जाता रहा है। जिसके कारण विवश होकर आज उन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ा है। 

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022