• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / NH किनारे घास चर रही पालतू गाय को चुराकर ले जा रहे थे शातिर, लोगों ने दबोचे रंगे हाथों 

NH किनारे घास चर रही पालतू गाय को चुराकर ले जा रहे थे शातिर, लोगों ने दबोचे रंगे हाथों 

June 13, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 13 जून : शहर के लखनपुर वार्ड में पंजाब राज्य की पिकअप गाड़ी में सवार लोगों द्वारा दिन दिहाड़े नेशनल हाईवे किनारे पालतू गाय को चुराने का मामला सामने आया है। शातिर इस घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। यदि समय रहते लोगों को इसकी भनक नहीं लगती तो लखनपुर की महिला को अपनी गाय से हाथ धोना पड़ सकता था।

मौके पर एकत्रित हुए लोग 

बताया जा रहा है कि लखनपुर निवासी वीना टंडन की पालतू गाय नेशनल हाईवे किनारे घास चर रही थी। इस दौरान पंजाब की पिकअप गाड़ी आई, जिसमें चालक सहित चार लोग सवार थे। इन लोगों ने देखते ही देखते नेशनल हाईवे किनारे घास चर रही गाय को गाड़ी में डाल लिया। वहीं, स्थानीय लोगों की नजर इस कारनामे पर पड़ गई, जिसके चलते अन्य लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने पिकअप चालक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

जब लोगों ने भी इस गाड़ी की चैकिंग ली तो इसमें महिला की पालतू गाय के अलावा अन्य गौवंश भी पाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में अन्य गौवंश कहां से लाया गया है और कहां ले जाया जा रहा था।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022