• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / सड़क में खड़ी आल्टो को जाइलो ने मारी टक्कर, खाई में गिरी दोनों कारें…2 बच्चों समेत 13 घायल  

सड़क में खड़ी आल्टो को जाइलो ने मारी टक्कर, खाई में गिरी दोनों कारें…2 बच्चों समेत 13 घायल  

June 13, 2022 by नितेश सैनी

मंडी, 13 जून : गोहर पुलिस थाना के तहत शाला कमरुनाग सड़क मार्ग पर दो कारें खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद 4 बजे जबाल गांव के समीप कमरुनाग देवता के मंदिर से दर्शन कर लौट रही जाइलो (HP74A-0415) कार अनियंत्रित होकर सड़क में खड़ी आल्टो (HP76-0619) कार से जा टकराई। जिसके बाद दोनों कारें खाई में जा गिरी।

हादसे में दोनों कारों में सवार 2 बच्चों समेत 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आल्टो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जबकि जाइलो में सवार लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे की भनक लगते ही घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क मार्ग पर पहुंचाकर उन्हें एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों में नागरिक चिकित्सालय गोहर उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

जाइलो कार में सवार घायलों की पहचान भुंजला देवी (50 वर्षीय) निवासी जाहू , सुनील कुमार (59) निवासी जाहू, देवराज (43) निवासी खुलड्डा, प्रकाश चंद (56) निवासी मुंडखर, इंदु (25) निवासी जाहू, रिशू (29) निवासी जाहू, अभिषेक (26) निवासी जाहू, लीला देवी (88) निवासी चकमोह और रियांशु (3) निवासी भोरंज के रूप में हुई है। वही आल्टो कार में सवार घायलों की पहचान भुवनेश्वर (43) निवासी समखेतर, सुषमा देवी (39) पत्नी भुवनेश्वर निवासी समखेतर, प्रज्ञा (11) पुत्र भवनेश्वर निवासी समखेतर, धृति शर्मा (6) निवासी समखेतर बताए जा रहे हैं।

हादसे में 4 घायलों को मंडी रैफर किया गया है। थाना प्रभारी को गोहर देश राज ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

About नितेश सैनी

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022