• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / देश की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता, भाजपा सरकार कर रही केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग 

देश की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता, भाजपा सरकार कर रही केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग 

June 12, 2022 by MBM News Network

शिमला, 12 जून : कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि देश के आर्थिक हालात श्रीलंका जैसे ही है। अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है और मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करने में लगी है।

संजय निरुपम ने कहा कि मोदी सरकार के आठ साल केवल गोलपोस्ट बदलने और असफलताओं को छुपाने वाले ही रहे हैं। देश के पढ़े लिखे 22 करोड़ लोगों का सरकार से विश्वास उठ गया है। काबलियत होने के बावजूद बेरोजगार नौकरी के आवेदन ही नहीं कर रहे हैं। 27 करोड़ लोगों का कोरोना के चलते पहले ही रोजगार छुट चुका है। संजय निरुपम ने सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस की सक्रियता के डर के मारे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी कें नोटिस भेज कर प्रताड़ित करने की कवायद शुरू कर दी है। 

निरुपम ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार को कांग्रेस ने राजस्तान चिन्तन शिविर के एकदम बाद सरकार का ईडी के नोटिस देना साफ करता है कि सरकार कांग्रेस को सक्रियता से डरती है और इसी को देखते हुए कांग्रेस नेताओं को जांच एजेसियों के ज़रिए परेशान करना शुरू कर दिया है, जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी सोमवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022