• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / धार्मिक / गर्मियों की छुट्टियों के चलते शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब 

गर्मियों की छुट्टियों के चलते शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब 

June 12, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर,12 जून : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में गर्मी की छुट्टियों के चलते सुबह-सुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन को पहुंची है। भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। 

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के दरबार में लगी है। जिसके चलते जगह- जगह पर पुलिस बल होमगार्ड के जवान श्रद्धालुओं को लाइनों में माता के दर्शनों के लिए भेज रहे है। 

इसके अलावा गर्मी के चलते श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा ठंडे पानी के छबीले भी लगाए गए है। जिसमें श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के ठंडे पेयजल उपलब्ध करवाए जाते हैं। 

मंदिर के सुरक्षा इंचार्ज होमगार्ड परमजीत ने बताया कि श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे ग्रुपों में मंदिर भेजा जा रहा है। रविवार की छुट्टी के चलते भारी भीड़ के कारण सात जगह पर बैरिकेड लगाए गए हैं जहां श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है और आराम से लाइन में माता के दर्शन के लिए भेजा जाता है। 

About सुनील ठाकुर

Filed Under: धार्मिक, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022