• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / 11 वर्षीय नाबालिग ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, IGMC रैफर

11 वर्षीय नाबालिग ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ, IGMC रैफर

June 12, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर,12 जून : जनपद के घुगराड़ गांव में एक नाबालिग लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग ने घर में कीड़े मारने की दवा को कोल्ड ड्रिंक समझ कर पी लिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गई। 

तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे देखा तो उसने बताया कि उसने कोल्ड ड्रिंक की बोतल से गलती से कुछ पी लिया है। इस पर उसके परिजनों ने गाड़ी में उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया तबीयत बिगड़ने पर उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

नाबालिग की पहचान (11) मीनाक्षी शर्मा पुत्री संजीव कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस बारे में पंचायत के पूर्व प्रधान अर्पण संत ने बताया कि शिमला में मीनाक्षी की तबीयत स्थिर है, और अब उसे होश आ गया है।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022