• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा…विक्रमादित्य सिंह

वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा…विक्रमादित्य सिंह

June 12, 2022 by MBM News Network

शिमला, 12 जून : विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में यहां इस क्षेत्र में जो विकास कार्य शुरू किए थे उनको पूरा करना और आगे बढ़ना उनका लक्ष्य है। शिमला ग्रामीण के पिपली धार पंचायत में शनिवार को विधायक आपके द्वार में लोगों को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण का यह क्षेत्र विकास के मामले में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस सब का श्रेय क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों को जाता है जो समय समय पर मेरा मार्गदर्शन करते है। विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि अब प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए उन्हें उनके हाथों को ओर मजबूत करना है जिससे यह क्षेत्र प्रगति के पथ पट निरंतर आगे बढ़ता रहें।

पिपली धार पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में उनकी चिंता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की प्रेम और विकास कि विरासत को जिस प्रकार विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ा रहें है वह हमारे लिए बहुत ही गौरब की बात है। 

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिये कुछ मांगे भी रखी जिसके लिए विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान पिपली धार पंचायत के विभिन्न कार्यो के लिये विधायक निधि से 12,50 लाख रुपये भी स्वीकृति किये।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022