• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / हिमाचल के तीन स्थानों का पारा 40 डिग्री से ऊपर, शिमला में बरसे बादल

हिमाचल के तीन स्थानों का पारा 40 डिग्री से ऊपर, शिमला में बरसे बादल

June 11, 2022 by MBM News Network

शिमला, 11 जून : हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, और पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। राज्य के मैदानी भागों में शनिवार को भी गर्मी के तेवर तल्ख रहे। आलम यह रहा कि प्रदेश के तीन स्थानों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी है। जबकि मध्यवर्ती व पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। मैदानी भागों में 13 व 14 जून को भी मौसम साफ रहेगा। वहीं, अन्य हिस्सों में बादलों के बरसने की संभावना है। 15 जून को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Demo Pic

मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से तापमान में गिरावट आने से गर्मी के प्रकोप से राहत मिल सकती है। राजधानी शिमला में शनिवार शाम अचानक हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हुई। हालांकि इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। 

रामपुर में 7, बिजाई व बंजार में 5-5, बजुआरा, सराहन, जंजैहली व भुंतर में 3-3 मिमी बारिश हुई है। उना राज्य में सबसे गर्म स्थल रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 41.5 डिग्री, धौलाकूआं में 40.7 डिग्री, हमीरपुर में 39.4 डिग्री, बरठीं में 38.9 डिग्री, सुंदरनगर में 38.5 डिग्री, चंबा में 39.6 डिग्री, कोटखाई में 32.3 डिग्री, कुफरी में 23.6 डिग्री, शिमला में 28.8 डिग्री, भुंतर में 36.4 डिग्री, सियोबाग में 31.4 डिग्री, पालमपुर में 34.3 डिग्री, धर्मशाला में 37.5 डिग्री, कांगड़ा में 39.8 डिग्री, डल्हौजी में 28 डिग्री और केलांग में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022