• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / बिलासपुर : दो ट्रैक्टरों की चपेट में आने से दादी-पोती समेत तीन घायल 

बिलासपुर : दो ट्रैक्टरों की चपेट में आने से दादी-पोती समेत तीन घायल 

June 11, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 11 जून : पुलिस थाना भराड़ी के हटवाड़ पंचायत के तहत देहरा में दो ट्रैक्टरों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायल लोगों को पहले बलद्वाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हमीरपुर रैफर कर दिया गया है। घायल लोगों ने पुलिस में  भी शिकायत दर्ज करवाई  है। 

पुलिस को मिली शिकायत में देहरा हटवाड़ की प्रियंका देवी पत्नी चमन लाल ने कहा कि दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह अपनी चार वर्षीय बेटी शिया, जो देहरा के एक निजी स्कूल में यूकेजी कक्षा में पढ़ती है, को स्कूल से लेकर आ रही थी। प्रियंका देवी ने बताया कि उसके साथ उसके पड़ोस की एक अन्य महिला लता देवी भी अपनी पोती के साथ आ रही थी। 

Demo Pic

प्रियंका देवी ने बताया कि जब वह सड़क किनारे पैदल चलते हुए रूपा देवी पत्नी अमर सिंह के घर के पास पहुंची, तो जाहू देहरा की ओर से एक ट्रैक्टर बडी तेज रफ्तारी से आया। उसी समय सामने लदरौर जाहू की तरफ से भी एक अन्य ट्रैक्टर देहरा की तरफ आ रहा था। 

देहरा की ओर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने पक्का गोला छोड़ते हुए कच्चे गोले में आकर उन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लता देवी अपनी पोती सहित साइड में गिर गई, जबकि चार वर्षीय शिया लड़की ट्रैक्टर के अगले टायर व बीच वाले टायर में फंस गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022