Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • बिलासपुर : कबड्डी व कुश्ती के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की मुहिम शुरू
    • राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी
    • सोलन में आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने प्रदान की 11.31 करोड़ की राहत राशि  
    • हिमाचल में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की एकेडमिक एक्टिविटी नए सिरे से तय, ये बड़े बदलाव…
    • 11वें रोज़गार मेले में PM नरेंद्र मोदी ने युवाओं को वितरित किए 51,000 नियुक्ति पत्र 
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, November 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ के वार्ड नंबर सात कोटली में पानी के लिए त्राहि-त्राहि  
    सिरमौर

    राजगढ़ के वार्ड नंबर सात कोटली में पानी के लिए त्राहि-त्राहि  

    MBM NewsBy MBM NewsJune 11, 2022Updated:June 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    राजगढ़, 11 जून : पानी पीने के लिए तरस रहे राजगढ़ के वार्ड नंबर सात के बाशिंदों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस वार्ड के लोगों ने विभाग के  स्टाफ की कार्यशैली से तंग आकर मुख्यमंत्री व जल शक्ति मंत्री को पत्र भेजकर पानी उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई गई है। 

    Demo Pic

    वार्ड नंबर सात के दुर्गेश सिंह, विवेक सूद, सीमा चौहान, डाॅ. शशि किरण, सुलोचना, संजीव कुमार रमेश कुमार, धर्मपाल का कहना है कि 15-20 मिनट के लिए जलापूर्ति की जाती है, जो रिहायशी लोगों व किसान वर्ग के लिए नाकाफी है। बता दें कि इस वार्ड के किसानों को अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए खडडों में ले जाना पड़ता है। यही नहीं इन वार्डों में कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने जमीन लेकर मकान बनाए है,लेकिन विभाग इन वार्डों की आबादी को पेयजल उपलब्ध करवाने में विफल रहा है।

    Demo --

    ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड नंबर सात के लोग बीते कई वर्षों से पानी के लिए विभाग से गुहार लगा चुके हैं, परंतु इस वार्ड में जलापूर्ति करने में भेदभाव किया जा रहा है। लोग प्यासे मर रहे है। लोगों की ऐसी हालत है कि खाना पकाने के लिए हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जहां पर पानी के लिए लाईने लगी रहती है। 

    लोगों का कहना है कि यहां हफ्ते में केवल दो दिन पानी 15-20 मिनट के लिए मिलता है। जिससे पीने का गुजारा भी नहीं हो पाता है। लोगों का यह भी आरोप है कि कुछ लोगों की टंकियां ओवरफ्लो होती है। बता दें जहां एक ओर गर्मियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। वहीं पानी की किल्लत विकराल होने लगी है। 

    शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा छः करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया था। बजट होने के बावजूद भी यह योजना बीते सात वर्षों से एफसीए की मंजूरी न मिलने के कारण अधर में लटकी है।

    सरकार द्वारा इस योजना को क्रियाशील बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। राजगढ़ शहर के लिए वर्ष 2005 में कंडा नाला से पेयजल योजना बनाई गई थी। उस दौरान शहर की आबादी केवल अढाई हजार हुआ करती थी जो वर्तमान में बढ़कर करीब छः हजार हो चुकी है। 

    इसी योजना से लोगों को पानी मिल रहा है, वो वर्तमान आबादी के हिसाब से बहुत कम है। यदि पैरवी खड्ड से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना बन जाती है तो उससे शहर की पेयजल समस्या का काफी समाधान होना संभव था। 

    विभाग के सहायक अभियंता बीके कौंडल ने बताया कि गर्मी के कारण पेयजल स्त्रोत सूखने लग गए है, इस वजह से पानी की समस्या पैदा हो गई है । उन्होने बताया कि नगर पंचायत के इस वार्ड में पेयजल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

    Himachal News In Hindi Sirmour news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleउद्योग विभाग के सिरमौर में जीएस चौहान होंगे पहले संयुक्त निदेशक, GM कार्यालय अपग्रेड 
    Next Article हमीरपुर : कैप्टन दादा-पिता व सूबेदार चाचा के मार्गदर्शन से अनीश बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

    Related Posts

    बिलासपुर : कबड्डी व कुश्ती के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की मुहिम शुरू

    खेलकूद 2 Mins Read

    राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी

    मुख्य समाचार 3 Mins Read

    सोलन में आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने प्रदान की 11.31 करोड़ की राहत राशि  

    सोलन 2 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    मुख्य समाचार

    राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी

    November 30, 2023

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.