कांगड़ा/ आशीष शर्मा : जनपद के परागपुर में मनरेगा में मृत व्यक्ति का नाम से बेटे के काम करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सीएम हेल्पलाइन 1100 पर शिकायत दर्ज करवाई गई कि परागपुर गांव में मृत व्यक्ति के नाम से उसका बेटा मनरेगा का कार्य कर रहा है।
शिकायतकर्ता का कहना था कि मनरेगा में अलग-अलग कार्यो में मृतक की जगह उसके बेटे ने लगभग 30 दिन काम किया, जबकि मस्ट्रोल में पिता का नाम चला हुआ था। नियमानुसार मृतक की जगह कोई भी कार्य नहीं कर सकता। 1100 हेल्पलाइन पर शिकायत पहुंचने पर उन्होंने पंचायत सचिव को कॉल किया तो वह भी इस भ्रष्टाचार को दबाने की कोशिश कर रहे थे।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस बात को छिपाने की कोशिश की जा रही है। शिकायत कर्ता ने मामले की उच्च अधिकारियों से जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि उक्त मामले के संबंधित उनके पास सारे प्रमाण हैं। BDO परागपुर ने उपरोक्त मामले की जांच शुरू कर दी है।