• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / #Himachal : इंसानी अवशेष मिलने से सनसनी, झाड़ियों में मिले ID से जुड़ा हो सकता है मामला… 

#Himachal : इंसानी अवशेष मिलने से सनसनी, झाड़ियों में मिले ID से जुड़ा हो सकता है मामला… 

June 10, 2022 by MBM News Network

कांगड़ा/आशीष शर्मा : जनपद केशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव क्योडियां में नरकंकाल मिला है। वहीं घटना के समीप ही कुछ कपड़े और आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार यह कंकाल मार्च महीने में गुम हुए गांव के ही एक युवक का बताया जा रहा है। 

हालांकि कुछ दिनों पहले एक खोपड़ी भी मिली थी, जब तक पुलिस को सूचित किया गया व पुलिस मौके पर पहुंची तब तक खोपड़ी वहां से गायब थी। अब कंकाल मिलने पर युवक के पिता ने कपड़ों और आधार कार्ड से युवक के कंकाल की पहचान की है। 

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने से गुम हुए युवक के पिता ने कपड़ों और आधार कार्ड से पहचान कर ली है। अब जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है।

Filed Under: कांगड़ा, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022