हमीरपुर, 11 जून : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह धर्मशाला के दौरे पर थी। वापसी लौटते समय वह नादौन में प्रचार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह से मिलने पहुंची। बैठक इतनी सौहार्द पूर्ण रही कि प्रतिभा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी।
मुलाकात नादौन के परिधि गृह में हुई जहां पर दोनों ही नेता एक सकारात्मक माहौल में एक दूसरे के साथ मिले और पार्टी को आगे मजबूत करने के लिए व भाजपा से लंबी लड़ाई लड़ने के लिए क्या रणनीति होगी इसके ऊपर दोनों की बैठक में चर्चा हुई। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्होंने कहा कांग्रेस जीत की तरफ बढ़ रही है और जिस तरह से हम सब एकजुट हैं और मजबूती के साथ हर पार्टी का कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है।
उससे अब यह दिखने लगा है कि प्रदेश में भाजपा के जाने का समय हो चुका है और कांग्रेस पार्टी के आने का समय है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह महिला प्रदेश अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश की महिला शक्ति को अपने साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण काम कर रही हैं। इस समय प्रदेश के दौरे कर रही हैं जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को यहां पर होता लग रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर कोई गुटबाजी नहीं है और हम सभी नेता अपने-अपने तरीके से पार्टी का प्रचार-प्रसार का काम कर रहे हैं। ऐसे में अगर मैं किसी कार्यक्रम में नहीं जा पाता हूं इसका मतलब यह नहीं है कि मैं पार्टी में बगावत कर रहा हूं। इसका मतलब यह है कि मैं किसी दूसरे कार्य में शामिल होकर पार्टी की मजबूती का काम अपने तरीके से कर रहा हूं और इन सभी विषयों को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष से मेरी चर्चा भी हो चुकी है।