• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / धार्मिक / नाहन : न्यायालय परिसर में निर्जला एकादशी की धूम, छबील व प्रसाद वितरण कर कमाया पुण्य

नाहन : न्यायालय परिसर में निर्जला एकादशी की धूम, छबील व प्रसाद वितरण कर कमाया पुण्य

June 10, 2022 by MBM News Network

नाहन, 10 जून: निर्जला एकादशी के अवसर पर शहर में पुण्यार्थ हेतु जगह-जगह ठंडे पेयजल की छबीलें लगाकर गर्मी से राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस पुण्य कर्म से जिला एवं सत्र न्यायालय भी पीछे नहीं रहा। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय सिरमौर में छबील व प्रसाद वितरण किया गया।

सिरमौर बार एसोसिएशन द्वारा करवाए गए इस धार्मिक आयोजन में सभी न्यायधीशों व प्रवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता विरेंद्र पाल शर्मा की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में ठंडे पेयजल की छबील लगाई गई।

एसोसिएशन के प्रेस सचिव विपिन ठाकुर ने बताया कि इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायधीश आरके चौधरी, एडीजे अरविंद कुमारी (पोक्सो), सीजेएम पंकज कुमार, जेएमआईसी डाॅ. पार्थ जैन, जिला विधिक प्राधिकरण सचिव माधवी सिंह सहित न्यायालय के तमाम अधिवक्ताओं, ज्युडिशियल स्टाफ एवं न्यायालय में मौजूद सभी वादी-प्रतिवादीगण, एसडीएम कोर्ट स्टाफ, तहसील स्टाफ ने अपनी भागीदारी पेश की।

Filed Under: धार्मिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश



Copyright © 2022