कांगड़ा / आशीष शर्मा : शुक्रवार सुबह जनपद में कार व श्रद्धालुओं से भरी बस के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार कार (HP-40A-5636) दौलतपुर की ओर से आ रही थी।
इसी दौरान बाईपास के समीप पहुंचते ही अचानक कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया व कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घायल टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। अभी तक घायल चालक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, टक्कर में बस सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।