• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / श्रद्धालुओं से भरी बस से टकराई कार, चालक गंभीर घायल 

श्रद्धालुओं से भरी बस से टकराई कार, चालक गंभीर घायल 

June 10, 2022 by MBM News Network

कांगड़ा / आशीष शर्मा : शुक्रवार सुबह जनपद में कार व श्रद्धालुओं से भरी बस के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार कार (HP-40A-5636) दौलतपुर की ओर से आ रही थी। 

इसी दौरान बाईपास के समीप पहुंचते ही अचानक कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया व कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

घायल टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। अभी तक घायल चालक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, टक्कर में बस सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022