• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / 11 जून को केंद्रीय मंत्री अनुराग के संसदीय क्षेत्र में केजरीवाल कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद 

11 जून को केंद्रीय मंत्री अनुराग के संसदीय क्षेत्र में केजरीवाल कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद 

June 10, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 10 जून : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 11 जून को दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के बहाने वह प्रदेश की जयराम सरकार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर को उनके गढ़ में घेरने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 और 17 जून को होने वाले धर्मशाला दौरे से पहले आप सक्रिय हो गई है।

20 जून को हमीरपुर में संसदीय क्षेत्र का भाजपा त्रिदेव सम्मेलन भी प्रस्तावित है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आएंगे। तीन दिन पहले हमीरपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारी और भाजपा कोर ग्रुप की बैठकें हुई हैं। अब प्रधानमंत्री के दौरे और त्रिदेव सम्मेलन से पहले ही केजरीवाल ने चुनाव प्रचार को जिस तरह से गति देने की रणनीति बनाई है, उससे एक बार फिर प्रदेश में आप चर्चा में है।

पूर्व में प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने और हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी के बाद आप का चुनाव प्रचार थम गया था। अब नई कार्यकारिणी के गठन के बाद केजरीवाल ने प्रदेश में खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। आप के प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र टोंगर ने कहा कि केजरीवाल 11 जून को हमीरपुर में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

Filed Under: राजनैतिक, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022