• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नाहन के बिरोजा फैक्ट्री के समीप टकराई दो बाइकें, तीन युवक घायल

नाहन के बिरोजा फैक्ट्री के समीप टकराई दो बाइकें, तीन युवक घायल

June 9, 2022 by MBM News Network

 नाहन, 09 जून : शहर के बिरोजा फैक्ट्री समीप दो बाइकों के आपसी टक्कर में तीन युवकों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे में घायल तीनों युवकों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है। 

जानकारी के मुताबिक हादसा बिरोजा फैक्ट्री के गेट के ठीक सामने हुआ है। यहां एक बुलेट व बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में घायल एक युवक मेडिकल कॉलेज का प्रशिक्षु बताया जा रहा हैं। मौके से कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। अंदाजा लगाया जा रहा है चूंकि युवकों ने हेलमेट पहने थे लिहाजा बचाव हो गया। 

उधर कालाअंब-नारायणगढ़ हाईवे पर भी एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले शहर के दिल्ली गेट के समीप हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी।   

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022