• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / Una : स्कूली छात्रों में खूनी संघर्ष

Una : स्कूली छात्रों में खूनी संघर्ष

June 9, 2022 by MBM News Network

ऊना, 09 जून  : सदर थाना के तहत टक्का में स्कूली छात्रों के बीच खूनी झड़प हुई है। नुकीली चीज से हुए वार में जमा दो का एक छात्र लहूलुहान हुआ है, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया है। वहीं घायल की शिकायत पर पुलिस ने उसके सात सहपाठियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 पुलिस को दी शिकायत में घायल छात्र ने बताया कि वीरवार को रोजाना की तरह से टक्का स्कूल में पढ़ाई करने के बाद घर लौट रहा था। तो मेरी कक्षा के ही छात्रों ने मेरा व मेरे दोस्त का रास्ता रोककर मारपीट की। मारपीट के दौरान एक छात्र ने नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिसमें छात्र लहूलुहान हुआ है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां पर उपचार जारी है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022