• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / कुत्ते के पिल्ले को लेकर मां नैना देवी के दरबार पहुंचा राजस्थान का परिवार, ये वजह… 

कुत्ते के पिल्ले को लेकर मां नैना देवी के दरबार पहुंचा राजस्थान का परिवार, ये वजह… 

June 9, 2022 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 09 जून : जानवरों और इंसान के बीच के प्रेम के किस्से अपने अक्सर पढ़े होंगे। मनुष्य और जानवर के बीच में भी कई बार ऐसा रिश्ता बन जाता है कि वह रिश्ता अटूट हो जाता है। ऐसा ही एक मामला नैना देवी के दरबार में सामने आया हैं। यहां राजस्थान से चीकू नामक कुत्ते का पिल्ला भी श्री मां नैना देवी के दरबार में पहुंचा। श्रद्धालु कुत्ते के छोटे से पिल्ले को अपने आंचल में छुपाकर श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचे।

चीकू को बड़े ही लाड प्यार से उन्होंने माता के दरबार तक पहुंचाया। परिवार के मुखिया श्रद्धालु का कहना था कि पूरे परिवार में 18 लोग हैं। पोते-पोतियों सहित सभी माता के दर्शनों के लिए यात्रा पर आए हैं। इसलिए छोटे से चीकू को भी साथ ले आए, क्योंकि वह उनके बिना नहीं रहता हैं। इसे भी यात्रा पर लेकर आए हैं। 

चीकू के प्रति इस परिवार का अपार स्नेह देकर वहां पर मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग हैरान रह गए। 

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022