• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / हिमाचल : खाई में लुढ़कने के बाद पेड़ों पर अटका टैंपो, चालक की मौत

हिमाचल : खाई में लुढ़कने के बाद पेड़ों पर अटका टैंपो, चालक की मौत

June 9, 2022 by MBM News Network

शिमला, 09 जून : सूबे में सड़क हादसे थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी शिमला से सटे ठियोग उपमंडल का है, जहां एक टैंपो (HP 63-8845) अनियंत्रित होकर खाई में गिरा और पेड़ों में जाकर अटक गया।

Demo Pic

हादसे में टैंपो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान (37) संतोष कुमार पुत्र ज्ञान चंद के रूप में हुई है। वह ठियोग के करयाल गांव का रहने वाला था।

ठियोग पुलिस के मुताबिक हादसा कल देर शाम केलवी के पास अनु नामक स्थान पर हुआ। एक मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और टैंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलटते हुए पेड़ों पर अटक गया। पुुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले चालक दम तोड़ चुका था। वहीं मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022