• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / 23 कर्मचारियों के तबादले करने वाले BDO संगड़ाह का ट्रांसफर 

23 कर्मचारियों के तबादले करने वाले BDO संगड़ाह का ट्रांसफर 

June 8, 2022 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 8 जून : प्रतिबंध के दौरान 23 जीआरएस व टीए के तबादले करने वाले बीडीओ का विभाग द्वारा तबादला किया जा चुका है। बुधवार को जारी आदेशों के मुताबिक प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर उनका तबादला किया गया है।          

उक्त आदेशों के मुताबिक कुल 8 बीडीओ के तबादले किए गया है, जिनमें पहले नंबर पर बीडीओ संगड़ाह का नाम है। इसके बाद भोरंज, घुमारवीं, हमीरपुर व रैत आदि के खंड विकास अधिकारी के नाम हैं।          

गौरतलब है कि गत 18 मई को बीडीओ द्वारा किए गए सभी तबादले वह 3 जून को अगले आदेश जारी कर रद्द कर चुके हैं। इसके बाद 6 जून को परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं एडीसी सिरमौर द्वारा उनसे प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध के बावजूद तबादले किए जाने को लेकर जवाब तलब किया जा चुका है।

बीडीओ संगड़ाह विनीत ठाकुर को संगड़ाह में कुछ ही महीने हुए थे। इससे करीब पंद्रह महीने से विकास खंड संगड़ाह में विकास खंड अधिकारी का पद खाली था। अब यह पद दोबारा खाली हो जाएगा, अब देखने वाली बात यह है कि सरकार कितनी जल्दी विकास खंड अधिकारी का पद भरती है। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022