• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में दो निर्दलीय विधायकों ने पहना भगवा चोला, जानिए किसे था हराया… 

हिमाचल में दो निर्दलीय विधायकों ने पहना भगवा चोला, जानिए किसे था हराया… 

June 8, 2022 by MBM News Network

शिमला, 8 जून: वैसे तो देहरा के विधायक होशियार सिंह व जोगिंद्रनगर के निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा पहले ही सरकार के एसोसिएट विधायक बने हुए थे। लेकिन बुधवार को विधायकों ने आधिकारिक तौर पर भगवा चोला पहन लिया है।

विधायकों ने भाजपा की सदस्यता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राजधानी में ली है। ये कार्यक्रम भाजपा के कार्यालय में रखा गया था। खास बात ये है कि देहरा से होशियार सिंह ने धूमल सरकार में मंत्री रहे रविंद्र सिंह रवि के खिलाफ चुनाव लड़ा था। भाजपा नेता को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा ने मौजूदा में देश के सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर गुलाब सिंह ठाकुर को विधानसभा चुनाव में पटखनी दी थी। चुनाव से चंद महीने पहले निर्दलीय विधायकों की भाजपा में एंट्री को लेकर कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।

ऐसा भी माना जा रहा है कि भाजपा के रंग में रंगने वाले विधायकों को पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट देगी। जानकार बताते हैं कि विधायकों को भाजपा में शामिल करने को लेकर पाटी में कई दिन से चर्चा चल रही थी। हालांकि, हमीरपुर में कार्य समिति की बैठक में इस मसले को लेकर कोई चर्चा न होने की बात भी कही गई है, लेकिन हो सकता है कि बैठक में भी इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई हो।

बुधवार शाम करीब 4 बजे निर्दलीय विधायकों ने पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि कुछ समय पहले पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर का भी एक बयान आया था कि वो चुनाव लडेंगे। कुल मिलाकर ये साफ है कि भाजपा के सदस्यता ग्रहण करने वाले विधायकों ने 2017 के विधानसभा चुनाव में धूमल गुट को शिकस्त दी थी।

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने विधायकों के भाजपा में शामिल होने की शर्त को लेकर पूछे गए सवाल में कहा कि टिकट तो किसी का भी पक्का नहीं है, ये तो पार्टी ने ही तय करना है किसे टिकट दिया जाए किसे नहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि होशियार सिंह व प्रकाश राणा ने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ली है।

उन्होंने ये भी कहा कि तमाम नेताओं से मशवरा करने के बाद उन्हें भाजपा में शामिल किया गया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022