Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • चंबा के किसानों को 25% अनुदान पर उपलब्ध होगा आलू का बीज : डॉ. धीमान
    • बिलासपुर : कबड्डी व कुश्ती के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की मुहिम शुरू
    • राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी
    • सोलन में आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने प्रदान की 11.31 करोड़ की राहत राशि  
    • हिमाचल में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की एकेडमिक एक्टिविटी नए सिरे से तय, ये बड़े बदलाव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, November 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»लापरवाही: महिला यात्री को बस अड्डे पर छोड़ बस ले गया HRTC चालक, MD ने किया चार्जशीट 
    हमीरपुर

    लापरवाही: महिला यात्री को बस अड्डे पर छोड़ बस ले गया HRTC चालक, MD ने किया चार्जशीट 

    MBM NewsBy MBM NewsJune 8, 2022Updated:June 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    हमीरपुर, 8 जून : चालक की लापरवाही से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस में बेटी के साथ सफर कर रही महिला को परेशानी झेलनी पड़ी। महिला शिमला आईएसबीटी से रोहड़ू-चामुंडा बस में ज्वालाजी जाने के लिए सवार हुई। हमीरपुर बस अड्डे में महिला बेटी के साथ शौचालय जाने के लिए बस से उतरी, लेकिन लौटने पर बस काउंटर पर नहीं थी।  

    File Photo

    मामले की शिकायत एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार को दी गई। प्रबंध निदेशक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चालक को चार्जशीट करने के आदेश दे दिए। शिमला के सुन्नी की रहने वाली संगीता ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी को ब्वॉयज स्कूल ज्वालाजी में लैपटॉप मिलना था, इसलिए ज्वालाजी जा रहे थे। 

    Demo --

    हमीरपुर बस अड्डे में चालक ने कहा कि थोड़ी देर बस रुकेगी। इसके बाद वह बेटी के साथ शौचालय चली गई। लौटने पर बस गायब थी। इसके बाद पति को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी व 400 रुपये किराये पर टैक्सी लेकर बस को पकड़ना पड़ा। बस में सवार होने के बाद जब कंडक्टर से लापरवाही का कारण पूछा तो बोला मैं पहली बार लांग रूट में ड्यूटी दे रहा हूं। मैंने सीटी भी मारी लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। जब ड्राइवर से लापरवाही का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। 

    संगीता ने बताया कि बस से उतरते समय पर्स उनके पास था। इसलिए वह फोन इस्तेमाल कर पाई और किराये पर टैक्सी ले पाई, अगर पर्स भी बस में ही रह जाता तो समस्या हो जाती। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहड़ू अनिल शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की तुरंत जांच कर रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को दे दी गई है।

    Hamirpur News Himachal News In Hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleकांगड़ा में पंजाब की 46 वर्षीय महिला की मौत, हार्ट अटैक की आशंका… 
    Next Article राज्यस्तरीय शुलिनी मेले को लेकर तैयारियां शुरू, खेल उप समितियों पर चर्चा 

    Related Posts

    चंबा के किसानों को 25% अनुदान पर उपलब्ध होगा आलू का बीज : डॉ. धीमान

    चंबा 2 Mins Read

    बिलासपुर : कबड्डी व कुश्ती के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की मुहिम शुरू

    खेलकूद 2 Mins Read

    राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी

    मुख्य समाचार 3 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    मुख्य समाचार

    राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी

    November 30, 2023

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.